Mahindra thar 5 door: Ultimate महिंद्रा की ऑफ रोड एसयूवी 2024 में तहलका मचाने आ रही है

महिंद्रा की 5 डोर थार (Mahindra thar 5 door) एक बहुप्रतीक्षित कार है जिसका इंतजार ऑफ रोडिंग एसयूवी लवर बहुत बेशब्री से कर रहे हैं। अभी तक भारतीय बाजार में महिंद्रा ने अपनी 3 डोर थार का मॉडल ही उतारा है। लेकिन अभी हाल ही में महिंद्रा की थार 5 डोर (Mahindra thar 5 door) वादियों में टेस्टिंग करते हुए स्पॉट की गई है, और उसके लॉन्च डेट बारे में खबर भी लीक हुई है।

Mahindra thar 5 door

आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे की बहुप्रतीक्षित महिंद्रा थार 5 डोर (Mahindra thar 5 door) भारत में कब तक लॉन्च हो सकती है और ये भी जानेंगे की ये अपकमिंग बेहतरीन ऑफ रोड एसयूवी में क्या नया है और पिछली 3 डोर थार से इस नई 5 डोर थार (Mahindra thar 5 door) में क्या अंतर है।

Mahindra thar 5 door: एक्सटीरियर

महिंद्रा थार 5 डोर वैसे तो नॉर्मल थार जैसी ही होगी लेकिन जाहिर है कि अभी आने वाली 5 डोर थार पिछली वाली थार से लंबी होगी और उसके रेयर में दरवाज़े होंगे। जिससे की ओवरऑल नई थार एक प्रेक्टिकल कार बन जायेगी जो अभी वाली थार तो बिलकुल नहीं है। वही सोर्सेज से पता चला है कि नई थार में सनरूफ भी मिलेगा।

• ऑल व्हील डिस्क ब्रेक

•डिफरेंट ग्रिल

• न्यू एलॉय व्हील

•नए कलर ऑप्शन

Mahindra thar 5 door: फीचर्स

जैसा की आप को अभी पता चल गया कि नई थार में 5 डोर के साथ सनरूफ मिलेगा। वही अब इंटीरियर के फीचर्स की बात करें तो जैसा की अभी की थार में इंटीरियर फीचर में एक दम बेसिक है वही आने वाली नई महिंद्रा थार 5 डोर (Mahindra thar 5 door) इंटीरियर फीचर में काफी मॉडर्न और अपडेट होने वाली है।

• नई थार 5 डोर में 10 इंच की इन्फोटेगमेंट टच स्क्रीन मिलेगी ।

• इसके साथ ही डैशबोर्ड में थोड़े परिवर्तन मिलेंगे। लेकिन क्लाइमेट कंट्रोल बटन, एसी वेंड्स ये सब आप को पुरानी थार जैसा ही देखने को मिलेगा।

• महिंद्रा इस आगामी कार में विभिन्न सिटिंग ऑशन दे सकती है, जैसे 5 सिटिंग ऑशन और 7 सिटिंग ऑप्शन देखने को मिल सकता है।

• रेयर एसी वेंड्स भी मिलेगा वर्तमान में उपलब्ध थार 3 डोर में नहीं मिलता है।

• ड्राइवर आर्म रेस्ट।

• नया क्लस्टर देखने को मिल सकता है।

ओवर ऑल अगर इटीरियर के फीचर की बात करें तो नई 5 डोर थार काफी इंप्रूव हो कर आने वाली है।

Mahindra thar 5 door: क्या होगा नाम

हमने जाना की आने वाली महिंद्रा थार 3 डोर के बजाए 5 डोर के साथ आगामी साल में लॉन्च होने वाली है। तो इतने सारे बदलाव के साथ आने पर इसके नाम में भी परिवर्तन होगा। जिसके लिए महिंद्रा ने कई नामों को ट्रेडमार्क करवाया है।

•ARMADA 

•CULT 

•REX

•ROXX 

•SAVANNAH 

•CENTURIAN

अब देखते हैं कि इसमें से कौन सा नाम थार के साथ जुड़ता है।

इन सब में आप को कौन सा नाम पसंद आया हमे कॉमेंट में जरूर बताएं।

अगर इतिहास की बात करे तो ARMADA नाम की एक कार पहले आया करती थी तो हो सकता है महिंद्रा अपनी इस नई महिंद्रा थार 5 डोर  (Mahindra thar 5 door)  का नाम “THAR ARMADA” रख सकती है।

Mahindra thar 5 door: इंजन

अपकमिंग 5 डोर थार में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा क्योंकि थार के पॉवर की बात करें तो पॉवर के मामले में अब तक आने वाले दोनो ही इंजन ऑप्शन में कोई कमी नहीं है।

इस लिए इसकी पूरी पूरी संभावना है की आने वाली  थार 5 डोर में भी पिछले इंजन विकल्प ही देखने को मिलेंगे 

2.2L डीजल

130 BHP 300 NM

2L टर्बो पेट्रोल

150BHP 320 NM

Mahindra thar 5 door: कीमत

जाहिर है की नई थार 5 डोर होने की वजह से बड़ी और साथ ही महंगी भी होगी। इस लिए उम्मीद की जा सकती है की आने वाली महिंद्रा थार 5 डोर की शुरुआती कीमत ही 15 से 16 लाख होगी, और इसका टॉप वेरिएंट 20 लाख तक जा सकता है। 

लेकिन इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है, कि थार 3 डोर के सस्ते वेरिएट ओनली रेयर व्हील ड्राइव वाला विकल्प इस आने वाली नई महिंद्रा थार 5 डोर में आता है या नहीं । इसके बारे में अभी तक कोई निश्चित जानकारी नहीं प्राप्त हो पाई है, जैसी ही इस संबध में जानकारी प्राप्त होती है उससे अपडेट कर दिया जायेगा।

        लेकिन अगर महिंद्रा थार 5 डोर में भी ओनली रेयर व्हील ड्राइव वाला विकल्प देखने को मिलेगा तो इस वेरिएंट की कीमत 13 लाख के आस पास से शुरू होती देखी जा सकती है।

Mahindra thar 5 door: लॉन्च डेट

बहुप्रतीक्षित महिंद्रा थार 5 डोर के भारतीय बाजार में आगामी वर्ष के मध्य में मई से अगस्त के बीच  लॉन्च हो सकती है।

ये थी आने वाली बहुप्रतीक्षित महिंद्रा थार 5 डोर के बारे में अब तक की मिली सारी जानकारी, आप को क्या लगता है आने वाली Mahindra thar 5 door क्या महिंद्रा थार की ही तरह लोगों के दिलों पे राज कर पायेगी।

अपनी राय हमे नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

Leave a Comment